फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घंटों चली पंचायत के बाद मानी युवती, परिजनों के साथ घर गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी की जिद पर अड़ी युवती आखिर घंटों चली पंचायत के बाद परिजनों के साथ जाने को राजी हो गई। उसके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव की युवती का शादीशुदा युवक से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की एक संतान भी है। शादी की जिद पर अड़ी युवती एक महीना पहले अपने प्रेमी के घर जा धमकी। मामला पुलिस तक पहुंचा। तब पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया।
इसके बाद उसका प्रेमी मजदूरी करने जयपुर चला गया था। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती छह दिन पहले फिर प्रेमी के पास जयपुर जा धमकी। उसका प्रेमी उसे घर ले आया। युवती के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को कोतवाली तलब किया। पंचायत हुई, जिसमें पहले युवती प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में घंटों चली पंचायत के बाद युवती परिजनों के साथ घर जाने को तैयार हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया और युवती को घर ले गए। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की हुई पंचायत के बाद युवती अपने परिजनों के साथ घर चली गई। उसके परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें