बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों को घायल करने और उनके खेत पर कब्जा करने के मामले की रिपोर्ट सोमवार को दो माह बाद दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा यासीन निवासी मदनलाल ने बताया कि 27 मार्च 2024 को गांव के ही तीन लोगों ने उनके खेत पर पहुंचकर उसे और उसके भाई संतोष को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके खेत पर कब्जा कर लिया। दोनों भाई अब तक अस्पताल में उपचार कराते रहे। ठीक होने पर मदनलाल ने सोमवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अशोक कुमार, नेम चंद और राम बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद