फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाने की चीजों के बाद अब गैस सिलिंडर के बढ़े रेट ने दिया झटका

विज्ञापन
युसरा
विज्ञापन
गृहिणियां बोलीं- घरेलू सिलिंडर महंगा होने से बिगड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन

पीलीभीत। खाद्य सामग्रियों के बाद घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों को झटका दिया है।
रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर 959.50 रुपये में मिला, जबकि शनिवार तक इसकी कीमत 930.50 रुपये थी। यानी एक दिन में 29 रुपये की बढ़ोतरी का सीधा असर घरों के मासिक बजट पर पड़ा। खासकर गृहिणियों का कहना है कि पहले से बढ़ी खाद्य सामग्री की कीमतों के बीच अब गैस सिलिंडर महंगा होने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है।
जिले में कुल 39 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें छह से अधिक एजेंसियां शहर क्षेत्र में हैं। जिले में करीब 4.68 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जबकि शहर में ही लगभग 70 हजार उपभोक्ता गैस कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। शहर में प्रतिदिन 1100 से 1200 गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है, जबकि एजेंसियों के दायरे में आने वाले शहर से सटे 15 किलोमीटर क्षेत्र में करीब 1800 सिलिंडरों की रोजाना सप्लाई की जाती है। गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से गृहिणियों के सामने घरेलू बजट का संतुलन बनाए रखना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रसोई गैस अब उनकी मासिक आय का बड़ा हिस्सा लेने लगी है। ऐसे में अन्य जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। संवाद

युसरा

युसरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें