फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युद्धविराम के बाद फिर फायरिंग से सीमा पर अलर्ट

Sun, 11 May 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। युद्धविराम के बाद फिर हुई फायरिंग से भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट है। सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में है। पुलिस-पीएसी के अलावा एसएसबी के जवान दिन और रात में भी सीमा पर नजर बनाए हुए हैं। हर आने-जाने वाले लोगों को चेक किया जा रहा है। शनिवार को भी माधोटांडा और हजारा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सतर्कता के साथ वाहनों की सघन जांच की।
विज्ञापन

जनपद की सीमा नेपाल से मिली होने की वजह से सतर्कता बढ़ाई गई है। शासन से मिले निर्देश के बाद अफसरों ने बॉर्डर पर अतिरिक्त फोर्स भेजकर निगरानी को और प्रभावी कराया है। शुक्रवार से पुलिस, पीएसी के अलावा एसएसबी की टीमें भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके पर नजर बनाए हैं। माधोटांडा क्षेत्र के सुंदरनगर, बूंदीभूड़ के अलावा नौजल्हा नंबर दो और उससे आगे शारदा नदी के क्षेत्र में भी निगरानी की जा रही है। टीम कच्चे और बीहड़ रास्तों पर भी मुस्तैद रहकर हर आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही है।
शुक्रवार को रात भर एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद रहे। इधर शनिवार को भी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों को चेक करने के साथ लोगों से जानकारी भी जुटाई गई। इस दौरान लोगों के आधार कार्ड भी चेक किए गए। एसपी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें