फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दस हजार रुपये रिश्वत मामले के बाद खेत की पैमाइश पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रिंकू गंगवार के खेत की पैमाइश करवा दी है। यह कार्यवाही दस हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्व निरीक्षक हरिज्ञान सिंह यादव को पकड़े जाने के बाद हुई।
विज्ञापन

रिंकू गंगवार गांव बढ़ेपुरा घारम स्थित अपने खेत की पैमाइश के लिए पिछले एक साल से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। हलका राजस्व निरीक्षक हरिज्ञान सिंह यादव उनसे दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर रिंकू ने भ्रष्टाचार निरोधक टीम से शिकायत की। टीम ने तीन अगस्त को हरिज्ञान सिंह यादव को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। आरोपी राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर जेल भेजा भेजा गया है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि राजस्व निरीक्षक विजेंद्र राना को मौके पर भेजकर खेत की पैमाइश करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें