फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विभिन्न विभागों में लगे सफाई कर्मियों की हटाई गई संबद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लंबे समय से अफसरों के अर्दली समेत अन्य कार्यालयों के कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों को अब अपने मूल कार्य पर लौटना होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक याचिका की सुनवाई के दौरान आदेश जारी करने के बाद डीपीआरओ गंभीर हुए हैं। बिना कार्य मुक्त का इंतजार कर अपने मूल तैनाती के राजस्व ग्रामों में दायित्वों का निर्वहन करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ की ओर से जारी आदेश में एडीएम कार्यालय में तैनात जितेंद्र पाल को गांव बिलहरी, अनूप कुमार को गांव पिपरा खास, एसडीएम बीसलपुर के साथ संबद्ध बृजेश भारती को गांव सैजना, एसडीएम कलीनगर से संबद्ध प्रेमपाल को मैनाकोट, एसडीएम सदर से संबद्ध राजेश बाबू को गांव मल्लपुर खजुरिया, एसडीएम पूरनपुर से संबद्ध अरुन कुमार को गांव सिमरा ताल्लुके महाराजपुर, एसडीएम सदर से संबद्ध प्रेमराज को बिलहरी, एडीएम न्यायिक से संबद्ध युधिष्ठर को घुघौरा, धनमंत सिंह को गांव विलहरी, तहसीलदार सदर से संबद्ध ज्ञानेंद्र कुमार को गांव जैतपुर वापस जाने को कहा गया गया है।
इसी प्रकार नाजिर सदर कलक्ट्रेट से संबद्ध सुरेश कुमार गौतम को गांव शेरपुर कलां, विजय कुमार को गांव धनेगा, नगर मजिस्ट्रेट से संबद्ध जगदीश प्रसाद को गांव शेरपुर कलां, एनआईसी में खलीक अहमद को गांव पकड़िया व जहरीउद्दीन को गांव इलाहाबाद सिमरा स्थित तैनाती स्थल पर कर्तव्यों का निर्वहन करने के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कर्मियों को तैनाती वाले ग्रामों में जाकर कार्य करने को लेकर आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें