फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिवक्ता आज से न्यायालयों में करेंगे न्यायिक कार्य

Tue, 27 May 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिवक्ता आज से सभी स्थानीय न्यायालयों में न्यायिक कार्य करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को तहसील सभागार में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने स्थानीय न्यायालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए 24 मई से सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रखा था। सोमवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं और तहसील के सभी अधिकारियों की इस संबंध में बैठक भी हुई थी। बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को समस्याओं के बारे में बताया था।
बैठक में एसडीएम ने अधिवक्ताओं की सभी मांगों का अति शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। बैठक में काफी देर तक विचार विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से तय किया गया है कि बुधवार से सभी स्थानीय न्यायालयों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। बैठक में एडवोकेट्स एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता, राजा राम माथुर, समेत अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे। सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बैठक में न्यायालयों का बहिष्कार वापस ले लिया गया है। आज से सभी अधिवक्ता न्यायालयों में पूर्व की भांति कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें