पीलीभीत। शहर में छिटपुट फाॅल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को थोड़ी राहत रही है।
शहर में पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग स्थानों पर हो रहे विद्युत फाॅल्ट से उपभोक्ताओं की कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। मंगलवार को शहर के मोहल्ला अशरफ खां में रखे ट्रांसफार्मर के तारों में स्पार्किंग हो गई। इससे वहां के उपभोक्ताओं को करीब आधा घंटे बिजली नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां की व्यवस्था को दुरूस्त किया। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, अवध नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, आवास विकास, गोदावरी स्टेट, तुलाराम, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, बाजार गेट आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ एक जगह पर दिक्कतें आईं थीं। टीम को भेजकर सही करा दिया है। संवाद