फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलमबंद हड़ताल पर रहे वकील, जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोटर वाहन दुघर्टना ट्रिब्यूनल दोबारा कचहरी परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को वकील कलमबंद हड़ताल पर रहे और कचहरी में जुलूस निकाला। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामऔतार रस्तोगी, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शर्मा एवं सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी की अगुवाई में वकीलों ने मोटर वाहन दुर्घटना ट्रिब्यूनल पुन: कलक्ट्रेट या जिला जजी में लाने की मांग को लेकर कचहरी में जुलूस निकाला। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संयुक्त बार एसोसिएशन के सचिव साबिर हुसैन अंसारी ने बताया कि अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल के कारण शुक्रवार को अदालतों में न्यायिक कार्य पूर्णतया ठप रहा। वकीलों की हड़ताल होने से वादकारी तारीख लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें