फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक खेती पर निर्भर न रहें किसान: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आधुनिक तकनीक से खेती करके अच्छी पैदावार ली जा सकती है। किसान ऐसी फसलों का उत्पादन करें जिनमें पानी की खपत कम हो और उत्पादन अधिक हो। यह बात गांधी स्टेडियम रोड स्थित कृषि बीज भंडार पर आयोजित कृषक गोष्ठी व किसान मेले को संबोधित करते हुए सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने कही। मेले में लगे किसानों से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने कहा कि धान का विभिन्न कीट और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कहा कि भूरा कुदका के नियंत्रण हेतु पाइमेट्रोडिन 120 ग्रा. प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। साथ ही किसान पारंपरिक खेती के स्थान पर नवीनतम तकनीक व कृषि यंत्रों का प्रयोग कर खुद को सशक्त करें। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. एनसी त्रिपाठी ने दलहन और तिलहन की उन्नत खेती की जानकारी दी। उन कृषि निदेशक यशराज सिंह ने सरकारी द्वारा चलाई जा रही किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी कहा कि सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं, शीघ्र ही उनके खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने मानधान योजना की जानकारी दी। साथ ही मौसम व वातावरण के अनुसार फसल चयन की बात कही। डीसीओ जितेंद्र मिश्रा ने किसानों को सट्टा एवं गन्ना विपणन की विस्तृत जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने कहा कि किसानों को नई व उत्तम बीज की बाबत जागरुक किया। कहा जिले के किसान जागरुक बनेंगे तो आय बढ़ेगी। कार्यक्रम का शुभारंज डॉ. शुभांजना पांडे ने किया। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें