फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में वकीलों ने जुलूस निकाला, एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एसडीएम के खिलाफ वकीलों का चल रहा विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। वकीलों ने जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने सभा कर एसडीएम के न हटने पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय किया। वहीं कोतवाल केके तिवारी के स्थानांतरण पर खुशी जताई।
विज्ञापन

शेरपुरकलां में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप के बाद शांतिभंग की आशंका में दो सगे भाइयों का चालान किया गया था। वकीलों ने गलत ढंग से कार्रवाई करने, भ्रष्टाचार, सरकारी कार्यालयों में प्राइवेट कर्मचारियों को रखने आदि का आरोप लगाते हुए पांच अगस्त से एसडीएम और कोतवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। शुक्रवार को वकीलों ने जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि क्षेत्र के तमाम तालाबों, खलिहानों की भूमि पर अवैध कब्जा है। विरासत दर्ज नहीं हो रही है। दाखिल खारिज में लेखपाल समय से बयान नहीं कराते। भ्रष्टाचार को लेकर सरकारी कार्यालयों में प्राइवेट कर्मचारी लगाए गए है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में संजय सक्सेना, विकास सक्सेना, संजय पांडेय, संजय विश्वास, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, शिवराम सनाड्य, धीरज प्रधान, फकरूल मंजरी, राहुल सक्सेना, हरीराम गौतम आदि वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें