फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने नहीं किया अदालती कामकाज

विज्ञापन
वकीलों ने नहीं किया अदालती कामकाज - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश में अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं और उन पर दर्ज की जा रही फर्जी रिपोर्ट के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जिलेभर के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाकर अदालती कामकाज नहीं किया। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं को सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर सोमवार को जिले में अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाते हुए अदालती कामकाज ठप कर दिया । उनका कहना था कि दिनदहाड़े अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है। पुलिस-प्रशासन मौन है, बदले की भावना से अधिवक्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार कुछ नहीं कर रही। अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल पर रहकर अदालती कामकाज नहीं किया । जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया। हड़ताल पर रहने वाले अधिवक्ताओं में बीडी पांडे, बीपी सिंह राणा, जेपी पांडे ,सुरेंद्र कुमार सक्सेना ,गुरुशरण वर्मा, बीएस अशोक, सोमदत्त शर्मा, शौकत अली ,जीएस मोहन ,महेंद्र पाल शर्मा, रामचंद्र लाल गंगवार, भागीरथ मौर्य, एम एल शर्मा, राकेश नाथ, सुनील मिश्रा, उपेंद्र वाजपेई, विमला भट्ट आदि रहे।
बीसलपुर। तहसील स्तर पर भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। वादकारियों को भी काम न होने पर लौटना पड़ा।
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने खराब कानून व्यवस्था के विरोध में तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशुतोष कुमार को सौंपा। उन्होंने वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें