फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने छेना रसगुल्ला, सरसों का तेल और मावा के नमूने लिए, 20 किलो खराब मिठाई फिंकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्टे्शन) टीम ने सोमवार को अमरिया और जहानाबाद में छापा मारा। मावा, सरसों का तेल और रसगुल्ला के तीन नमूने लिए गए। 20 किलो खराब मिठाई फिंकवाई गई। दो व्यापारियों को गंदगी मिलने पर नोटिस दिए गए। एफएसडीए टीम की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि अमरिया में सितारगंज रोड पर ऋषि गुप्ता मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया है। छाया स्वीट्स से 10 किग्रा छेना रसगुल्ला खराब मिलने पर फिंकवाया गया। साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर नोटिस दी गई है। खालिद किराना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। इसके अलावा जहानाबाद के अनिल मिष्ठान्न भंडार से मावा का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। इसके अलावा पांच किग्रा सोनपापड़ी और पांच किग्रा छेना रसगुल्ला फिंकवाया गया और गंदगी मिलने पर नोटिस दिया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें