पीलीभीत। बरखेड़ा के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत ने बीडीओ के हस्ताक्षर से खुद ही ऑनलाइन आईजीआरएस की शिकायत का निस्तारण कर दिया। आख्या भी डीएम को भेज दी। मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ ने एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
बरखेड़ा के सहायक विकास अधिकारी नजरुल हसन ने खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह के मौजूद होने के बावजूद खुद ही आईजीआरएस पर चार अगस्त को शिकायत का निस्तारण कर दिया। इतना ही नहीं बीडीओ के हस्ताक्षर से आख्या भी डीएम को भेज दी। मामले की जानकारी होने पर सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी नजरुल हसन को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। साथ ही उनसे जवाब तलब किया है। संवाद