फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू, तीन चरणों में कर सकते हैं आवेदन

Mon, 02 Feb 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसएम रोशनी सिंह ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण के लिए आवेदन की तिथि 2 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चलेगा, जबकि तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि तीनों चरणों में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पात्र बच्चों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि उनके बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें