फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीमा पर भेजा अतिरिक्त बल, शहर में किया यलो अलर्ट का अभ्यास

Sat, 10 May 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : प्रशिक्षण में सुरक्षा की बारीकी सीखता एनसीसी कैडेटस।
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। दिन के साथ ही रात में भी प्रभावी गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और एसएसबी के जवान बीहड़ और कच्चे रास्तों पर नजर रख रहे हैं। वहीं शहर में शुक्रवार दोपहर यलो अलर्ट रिहर्सल कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया गया। डीएम-एसपी ने शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। जनपद की सीमा भी नेपाल से लगी है। खुली सीमा होने के चलते बॉर्डर पर अलर्ट है। शुक्रवार को अफसरों के निर्देश पर बॉर्डर पर निगरानी के लिए फोर्स बढ़ाया गया। क्षेत्रीय पुलिस के अलावा पीएससी की दो टीमों को बॉर्डर पर भेजा गया है। पुलिस की टीमें एसएसबी के साथ मिलकर बॉर्डर पर नियमित गश्त कर नजर बनाए हैं। आने-जाने वाले नागरिकों की पड़ताल की जा रही है। पक्के रास्तों के अलावा कच्चे रास्तों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नदी के रास्तों पर भी निगरानी की जा रही है। माधोटांडा और हजारा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसे साझा करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डीएम और एसपी की ओर से एसएसबी के अफसरों से लगातार संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था के बिंदुओं पर बातचीत की जा रही है।
सीमा पर पहरा सख्त, वाहनों और आवागमन करने वालों की जांच ः पीलीभीत। जिले में अलर्ट के बाद भारत- नेपाल बॉर्डर पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। गश्त के अलावा एसएसबी और पुलिस के जवानों ने शुक्रवार को वाहनों को भी चेक किया। बॉर्डर क्षेत्र में आवाजाही करने वाले बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पहचान पत्र जांचे गए। कार और अन्य वाहनों को भी रोक कर चेक किया गया। माधोटांडा थाना क्षेत्र के अलावा हजारा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में वाहनों की सघन जांच की गई। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त गश्त भी की। संवाद

इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद- फोटो : प्रशिक्षण में सुरक्षा की बारीकी सीखता एनसीसी कैडेटस।

इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद- फोटो : प्रशिक्षण में सुरक्षा की बारीकी सीखता एनसीसी कैडेटस।

इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद- फोटो : प्रशिक्षण में सुरक्षा की बारीकी सीखता एनसीसी कैडेटस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें