फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की डिलीवरी पर 10-25 रुपये अतिरिक्त वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकार से रसोई गैस सिलिंडर की डिलीवरी फ्री है पर आम उपभोक्ता से 10 रुपये से 25 रुपये डिलीवरी चार्ज लिया जा रहा है। आम उपभोक्ता को इससे आपत्ति है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पूरे जिले में रसोई गैस 40 एजेंसियां हैं। अधिकतर एजेंसिंयों के डिलीवरी मैन 10 रुपये से 25 रुपये तक डिलीवरी चार्ज ले रहे हैं। आम उपभोक्ता अगर डिलीवरी मैन या एजेंसी संचालक से शिकायत करते हैं तो समस्या का समाधान नहीं होता है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि इसके बाद शिकायत करना ही छोड़ दिया है।
हमारे पास अगर कोई उपभोक्ता अतिरिक्त शुल्क लेने की शिकायत करता है तो हम तत्काल उसका अतिरिक्त शुल्क वापस कराते हैं। अगर किसी डिलीवरीमैन के बारे में बार-बार शिकायत आती है तो नौकरी से निकाल देते हैं। आम उपभोक्ता से मैं यही कहना चाहूंगा कि कोई अतिरिक्त शुल्क न दें।
विज्ञापन

- प्रेमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, एलपीसी गैस एसोसिएशन
सिलिंडर की डिलीवरी पर अधिक रुपये देने का चलन शुरू से ही चलता आ रहा है। जब कभी मना करते हैं तो डिलीवरी ब्वॉय ये कह देते हैं कि इतनी मेहनत करते हैं उसका कुछ तो इनाम तो बनता ही है।
पूजा भटनागर, गृहणी
सिलिंडर लेने के लिए बिल में दिए गए रेट से अधिक रुपये देना पड़ता है। पूछने पर डिलीवरी ब्वॉय यही कहते हैं कि यह तो चलता ही है। रुपये तो देना ही होता है। - मो. शाहरुख
विज्ञापन

हमेशा ही सिलिंडर की डिलीवरी पर रुपये देने पड़ते हैं, हमेशा से ही डिलीवरी देने आया व्यक्ति दाम में कुछ रुपये अधिक जोड़ कर ही बताता है।
शिवि मिश्रा, ग्रहणी
अगर है कोई शिकायत तो टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें
18002333555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें