बरखेड़ा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने कस्बे से होकर गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए आठ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें कई स्कूली वाहन भी शामिल हैं।
मंगलवार को दोपहर एआरटीओ ने ब्लाॅक तिराहे पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहनों का नियमों के उल्लंघन पर चालान काटा गया। दो अन्य वाहनों के पास वैध प्रपत्र न मिलने पर उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। अभियान के तहत बच्चों को लेकर जा रहे स्कूली वाहनों की भी जांच की गई। सुरक्षा मानकों और पूर्ण प्रपत्रों का अभाव पाए जाने पर चार स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। संवाद