फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले धान तुलवाया, फिर किसान का शांतिभंग में कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। बीस दिन से धान की तौल न होने पर मंडी में अफसरों के पहुंचने पर हंगामा करने वाले किसान पर दूसरे दिन कार्रवाई कर दी गई। पहले प्रशासन ने किसान के धान को क्रय केंद्र पर तुलवाया और फिर हंगामा करने पर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। हालांकि एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह शनिवार देर शाम घनश्यामपुर उप मंडी में लगे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण कर वह वापस हो रहे थे कि पगार गांव निवासी रतिराम ने मंडी का गेट बंद करके अफसरों को रोक लिया था। बताया था कि 20 दिन से 55 क्विंटल धान लेकर मंडी में पड़ा है। अभी तक तौल नहीं हो सकी। टोकन में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। फंदा लगाकर जान देने की भी चेतावनी दी थी। इस पर अधिकारियों ने रात में ही किसान के धान की तौल करा दी थी। किसान को पुलिस ने तौल के बाद हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि हंगामा करने पर रविवार को रतिराम का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था। उसे एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई है।
लेखपालों ने धान के ढेरों का किया सत्यापन
बिलसंडा। घनश्यामपुर उपमंडी में लगे धान के ढेरों का लेखपाल लगाकर सत्यापन कराया गया। मंडी में लगा धान किसान का ही है, या फिर बिचौलिये तो हावी नहीं हुए। इसका पता लगाने के लिए रविवार को तहसीलदार आशुतोष कुमार की अगुवाई में लेखपाल सत्यापन करने में जुटे रहे। एसडीएम राकेश गुप्ता ने गड़बड़ी रोकने को सत्यापन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें