फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर व्यापारी की कार पेड़ से टकराई, दो बच्चों समेत तीन की मौत, चार घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास चिकित्सक दोस्त की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे नामचीन पत्थर व्यापारी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसा अचानक सामने आए ट्रक से कार को बचाने के चक्कर में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरभि कॉलोनी निवासी पत्थर व्यापारी वैभव अग्रवाल (40) शनिवार रात पत्नी प्रियंका अग्रवाल (35), बेटा इतांत (15), बेटी इशनी (11) के साथ गांधी स्टेडियम रोड चिकित्सक दोस्त की पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात तक पार्टी चली। फिर सभी कार में सवार होकर घर के लिए निकले। वापसी में पार्टी में मौजूद अशोक कॉलोनी के निवासी कारोबारी गौरव कोहली (35), उनकी पत्नी मोना कोहली (32), बेटी कनिषा (8), बेटा अमृतांश (5) को भी कार में बैठा लिया। रात करीब साढ़े 12 बजे अशोक कॉलोनी पहुंचे तो वहां का मुख्य गेट बंद मिला। फिर सभी कार लेकर हाईवे की तरफ चक्कर लगाने निकल गए। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के कुछ दूर पहुंचते ही सामने ट्रक आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रियंका अग्रवाल, उनकी बेटी वर्षीय इशनी अग्रवाल और गौरव कोहली की आठ वर्षीय बेटी कनिषा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज दिया गया। घायल मोना की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दिल्ली ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि हादसा दुखद है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें