फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय निर्माण में खेल पर एक सचिव निलंबित, पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में मानकों की अनदेखी मिलने पर डीएम की संस्तुति के बाद सचिवों पर कार्रवाई की गई। एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया, जबकि पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। तीन अवर अभियंताओं पर गुणवत्ता में खेल पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर समस्त ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जनपद के सात ब्लॉकों में 10-10 शौचालयों को चिह्नित करने के बाद डीएम पुलकित खरे ने सत्यापन की जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी थी। अफसरों ने मौके पर जाकर टीम के साथ बारीकी से सत्यापन कर रिपोर्ट बनाई। छह ग्राम पंचायतों में शौचालय की गुणवत्ता खराब निकली। इसी के बाद से संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद अब कार्रवाई भी कर दी गई है।
सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि सबसे खराब स्थिति बिलसंडा ब्लॉक के गांव पंडरी मरौरी में बनाए गए सामुदायिक शौचालय की थी। यहां के सचिव विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। गांव परेवा तुर्राह के सचिव पवन पटेल, जेई सचिन कुमार, महोलिया गांव के सचिव राजीव सक्सेना, नौगवां अंबर गांव के सचिव रामप्रकाश गंगवार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

अमरिया ब्लॉक के गांव बगहा के सचिव धर्मेंद्र कुमार, जेई नदीम मलिक, सूरजपुर गांव के सचिव धर्मपाल, जेई नरेंद्र कुमार, सिरसी गांव के सचिव संतोष कुमार, जेई नदीम को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इन गांवों में बने शौचालयों के प्लास्टर में कमी थी। पंडरी मरौरी का शौचालय तुड़वाकर दोबारा बनेगा। अन्य में प्लास्टर तुड़वाकर दोबारा कराया जाएगा। इसकी रिकवरी ग्राम प्रधान, सचिव और जेई से बराबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें