फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी के दौरान एसडीएम पर गिरे तेजाब के छीटे

Wed, 03 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
छापामारी के दौरान एसडीएम पर गिरे तेजाब के छीटे
विज्ञापन
अवैध तरीके से की जा रही तेजाब बिक्री की सूचना पर एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने टीम के साथ नगर में पेंट और बैटरी की दुकानों पर छापामारी की। इसमें एक बैटरी की दुकान से 14 केन एसिड बरामद किया गया। जिसको दुकान के कर्मचारियों ने नाली में फेंक दिया। इसको रोकने के प्रयास में तेजाब के छीटे पड़ने से एसडीएम भी जख्मी हुईं। इस पर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। टीम ने व्यापारी से तेजाब बिक्री को लेकर अभिलेख तलब किए हैं। इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए हैं। टीम की छापामार कार्रवाई से नगर में हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर बुधवार को एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने सीओ बीपी सिंह, तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह आदि को लेकर नगर में दो व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में छापा मारा। छापा मार कार्रवाई की भनक पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन रोड पर बलराम की दुकान में छापा मारा, लेकिन टीम को यहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप यूके बैट्री वालों की दुकान में टीम पहुंची। यहां 14 केन तेजाब बरामद हुआ। इस बीच व्यापारी के कर्मचारियों ने चार केन में रखा एसिड सड़क और नालियों में फेंकना शुरू कर दिया। इसको देख रोकने का प्रयास करने पर एसडीएम के ऊपर कुछ छींटे गिर गईं। जिससे वह जख्मी हो गईं। जिसके बाद एसडीएम को सीएचसी लाकर दिखाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान व्यापारी प्रशासनिक टीम को तेजाब बिक्री से जुड़े अभिलेख नहीं दिखा सका। छापामार अभियान की भनक लगते ही उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिनको एसडीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। 
विज्ञापन

बैटरी व्यापारी तेजाब को लेकर कोई अभिलेख नहीं दिखा सका है। इस पर अभिलेख तलब किए गए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट एडीएम को भेजी जा रही है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश तहसीलदार को दिए गए है। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एसडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें