फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों पर व्यापारी को अगवा करने का आरोप

Wed, 03 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक खाद व्यापारी को अगवा करने और लूटपाट का आरोप वनकर्मियों पर लगा है। पीड़ित व्यापारी ने मामले की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर, रेंजर ने वनकर्मियों पर लगे आरोपों को गलत बताया है। शास्त्रीनगर के रहने वाले संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी भुरजुनिया में खाद की दुकान है। आरोप है कि संपूर्णानगर (खीरी) के आधा दर्जन वनकर्मी मंगलवार को उसकी दुकान में घुस गए और गाली गलौच की। उसका मोबाइल और गल्ले में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। इसका विरोध करने पर ग्राहकों के सामने उसे गाड़ी डालकर ले गए। काफी देर बाद उसे जंगल में छोड़ा गया। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र के कई लोग मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस को वनकर्मियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला अपहरण का न होकर वन कर्मियों और ग्रामीण के बीच सीमांकन पैमाइश का है। इसकी जांच कराई जा रही है। इधर, संपूर्णानगर रेंजर सुभाष श्रीवास्तव का कहना है कि वनविभाग की जमीन पर कई लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत पर वन कर्मी मौके पर गए थे। लूटपाट और अगवा करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें