फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्भवती को घर से निकालने का आरोप, ससुरालीजन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। गर्भवती को वापस नहीं बुलाने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करनपुर चक्र निवासी भीमसेन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी नीरज की शादी करीब पांच वर्षों पहले थाना बीसलपुर के गांव दौलतपुर हीरा निवासी जयशंकर उर्फ लालू से हुई थी। आरोप है कि विवाहिता को उनके पति लालू, ससुर झम्मनलाल व सास प्रेमवती शादी में कम रुपये मिलने व बाइक नहीं मिलने से नाराजगी जताते हुए प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन

कई बार घर से भी निकाल दिया। इसके बाद वह नीरज को मायके ले आए। बाद में दहेज नहीं मांगने की शर्त पर वह नीरज को साथ ले गए। इसके बाद छोटी बेटी के शादी समारोह के लिए नीरज को बुलाकर लाए तो वह गर्भवती थी। इसके बाद से ससुरालीजन उसको साथ लेकर नहीं गए हैं। वह ससुरालीजनों को कई बार फोन पर बुला चुके हैं। थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें