बीसलपुर। कोतवाली के गांव बौनी निवासी प्रभात कुमार ने रविवार को पुलिस में तहरीर देकर दबंगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को भी पुलिस को तहरीर दी गई थी।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि पांच जुलाई की रात आठ बजे वह अपने दरवाजे पर खड़ा होकर गांव के ही अन्य लोगों से बात कर रहा था। आरोप है कि उस दौरान पड़ोस के ही एक परिवार के सात लोग वहां पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया। जिसकी अगले दिन कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई थी।
आरोप है कि तहरीर देने की जानकारी होने पर उक्त लोग आग-बबूला हो गए। शनिवार को उसे रास्ते से गुजरते समय उक्त लोगों ने घेर लिया। गाली गलौज कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को कोतवाली पहुंचकर दोबारा तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद