फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन भूमि कब्जाने का आरोप, स्प्रिंगडेल कॉलेज के प्रबंधक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वन विभाग की भूमि पर कब्जा करके रास्ता बनाने के मामले में स्प्रिंगडेल कॉलेज के प्रबंधक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन दरोगा की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वन दरोगा नवीन सिंह बोरा ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो मार्च को सूचना मिली कि बल्लभनगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र एजुकेशन ट्रस्ट के राजेंद्र पाल जगोता और उनके पुत्र हेमंत जगोता की ओर से नौगवां चौराहे के पास पेट्रोल पंप और राइस मिल के निकट वन विभाग की भूमि पर पटान कर इंटरलाकिंग की जा रही है। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को परखा।
जांच में जमीन कब्जाने की पुष्टि हुई। स्टाफ की मदद से अतिक्रमण को हटवाकर क्षेत्र को साफ किया गया। पूर्व में भी अतिक्रमण के मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से उच्च न्यायालय में अपील की गई। मामला विचाराधीन है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें