फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शव विश्राम स्थल के निर्माण में रुकावट डालने का आरोप

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते नौगवां पकड़िया के लोग। स्रोत वार्ड वासी
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया के लोग सोमवार को तहसील पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माणाधीन शव विश्राम स्थल के निर्माण में बेवजह रुकावट डालने का आरोप लगाया। एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने के साथ बेवजह रुकावट डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि कि नौगवां पकड़िया के वार्ड नंबर-पांच (ईदगाह, कांशीराम कॉलोनी नगर) की आबादी करीब तीन हजार से अधिक है। कॉलोनी के कुछ हिस्से में वार्ड नंबर छह के लोग भी निवास करके हैं।
लोगों का कहना था कि वार्डवासियों को अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी से लेकर मुक्तिधाम के रास्ते में कोई भी शव विश्राम स्थल नहीं है। इस वजह से शव को सड़क पर रखना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि अब मांग के बाद नगर पंचायत की जगह पर सड़क किनारे शव विश्राम स्थल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है, सिर्फ लिंटर डलना बाकी है। आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोग निर्माण कार्य में अड़ंगा लगाकर झूठी शिकायतें कर रहे हैं।
मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। शिकायत के बाद रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जमीन को रेलवे की बताकर कार्य रुकवाने की बात कही है। इससे रोष है। ज्ञापन देने वालों में सभासद विशाल, आकाश, सचिन, गंगादेवी, साधना, सुरेंद्र, अखिलेश सक्सेना समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें