फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जबरन धर्म परिवर्तन कराकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के युवक ने पहचान छुपाकर एक राज्य की युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद घर लाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोप है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। किसी तरह से आरोपी के घर से भागी युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक राज्य की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वहीं उसकी मां का ढाबा है। आरोप है कि वहां उसकी युवक से मुलाकात हुई। युवक अक्सर ढाबे पर खाना खाने आता था। आरोप है कि प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। नौ मई 2023 युवक उसे अपने घर ले आया।
आरोप है कि यहां आकर युवक के धर्म छिपाने की बात सामने आई। विरोध करने पर आरोपी युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि शहर के एक स्थान पर ले जाकर आरोपी व उसके अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद 16 मई 2023 को एक धर्म गुरु को बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवती का नाम भी बदल दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि लंबे समय से आरोपी उसे घर में बंद कर रखता है। 21 अगस्त को मौके देख वह घर से भाग आई। एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले की सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें