जहानाबाद। विवाहिता ने पति के विवाहेतर संबंध और दहेज प्रताड़ना के आरोप में छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कच्ची हवेली निवासी गायत्री देवी ने जहानाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका विवाह जहानाबाद निवासी पवन श्रीवास्तव के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा है। उन्होंने बताया, पवन दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं। वहां एक महिला रिश्तेदार से पवन के संबंध हैं।
इस कारण गायत्री का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है, जिससे वह पवन से संपर्क नहीं कर पाती हैं।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही पवन, देवर कमल, ससुर भूदेव, सास पुष्पा, देवरानी सोनी, नंद हेमा बाइक और एक लाख रुपये नकद की मांग करते हैं। इस कारण मारपीट भी करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।