पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित भाषा समर कैंप में प्रतिभाग करते बच्चे व शिक्षक स्रोत : व
पीलीभीत। शहर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को भारतीय भाषा समर कैंप की शुरुआत की गई है। इसमें कक्षा चार से नौ तक के विद्यार्थियों को पंजाबी सिखाई जाएगी।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तीन भाषाएं सिखाने का प्रावधान है। पंजाबी विषय विशेषज्ञ शालू सूरी ने बताया कि बच्चे मातृभाषा और अंग्रेजी सीखते हैं। तीसरी भाषा सिखाने के लिए पंजाबी का चुनाव किया गया है। कैंप में बच्चों को पंजाबी बोलना, लिखना व पढ़ना सिखाया जाएगा। कैंप का आयोजन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता (हिंदी) सूर्य प्रकाश सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। पहले दिन 40 बच्चे शामिल हुए। इस दौरान मुकेश पाल सिंह, सारिका मौर्य और यश सक्सेना आदि शिक्षक उपस्थित रहे।