फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरिंदगी के बाद शर्मिंदगी से फंदे से लटका आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया क्षेत्र में सामने आई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करने वाली इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि घटना की चर्चा फैलते ही आरोपी ने शर्मिंदगी और भय में आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे आरोपी चचेरे चाचा ने ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मासूम के शोर मचाने और घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचने के बाद गांव में शोर मच गया। बताया जाता है कि दुष्कर्म की घटना के लगभग एक घंटे बाद जब मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और आरोपी को सामाजिक बदनामी का भय सताने लगा, तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के घर के कमरे में शव मिलने की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इधर, घटना के बाद मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
पहले उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

परिजन गहरे सदमे और आक्रोश में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रगति सिंह गांव पहुंचीं और एएसपी विक्रम दहिया ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना। मृतक आरोपी चाचा और बच्ची का घर आसपास में ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें