फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घेराबंदी पर मांस से भरे दो कट्टे छोड़कर भागा आरोपी, हंगामा

विज्ञापन
थाना सेहारामऊ उत्तरी क्षेत्र में मांस बरामदगी पर हंगामा करते भारतीय बजरंग दल के लोग - प्रदर्शनक
विज्ञापन
भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना दूसरे थाना क्षेत्र की बताने पर किया हंगामा, पुलिस ने मांस और बाइक कब्जे में ली
विज्ञापन


पूरनपुर। खेतों की रखवाली कर रहे लोगों के घेराबंदी करने पर बोरों में भरा मांस और बाइक छोड़कर आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने बाइक और मांस से भरे बोरों को कब्जे में ले लिया। नमूना लेने के बाद मांस को दफन करा दिया। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात के खिलाफ पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गांव भरकलीगंज के समीप कच्चे रास्ते की है। रविवार रात को बाइक पर दो बोरों में मांस लादकर निकल रहे व्यक्ति को देखकर खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने घेराबंदी की। इस पर वह व्यक्ति बाइक और उस पर लदे दो बोरों को फेंककर भाग गया। सूचना पर भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने घटना स्थल खुटार थाने का होने का तर्क दिया। इस पर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि मांस जिस स्थान पर मिला। वह सेहरामऊ उत्तरी थाना का क्षेत्र है। सूचना पर पुलिस ने बाइक और मांस के बोरों को कब्जे में ले लिया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने मांस का नमूना निकलवाकर जांच को लैब भिजवाया। दरोगा ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन


गोवंश का मांस होने का किया दावा
भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने दावा किया कि मांस गोवंश का ही है। इसका उन्होंने भी नमूना निकालकर अपने पास रखा है, ताकि लैब में जांच के दौरान गड़बड़ी न हो सके। इधर, सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मांस किस पशु का है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी

थाना सेहारामऊ उत्तरी क्षेत्र में मांस बरामदगी पर हंगामा करते भारतीय बजरंग दल के लोग - प्रदर्शनक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें