फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर से जंगली सूअर के मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी प्रेमपाल।
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल सूअर का शिकार का घर पर उसके मांस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जहानाबाद क्षेत्र के निजामडांडी गांव में छापा मारकर आरोपी को दबोचा है। मौके से करीब 10 किलो मांस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन एवं वन्यजीव प्रभाग की पीलीभीत रेंज को मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजामडांडी निवासी प्रेमपाल कहीं से जंगली सूअर का मांस लाकर अपने घर पर काट रहा है और उसकी बिक्री की तैयारी में है। सूचना मिलने के बाद पीलीभीत रेंज के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी दिग्विजय सिंह ने टीम गठित कर कार्रवाई की। टीम ग्राम प्रधान के पुत्र राजबहादुर की मौजूदगी में आरोपी के घर पहुंची और दबिश दी। इस दौरान घर के आंगन में बने खपरैल बरामदे में एक व्यक्ति मांस की सफाई करता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेमपाल बताया।
डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से जंगली सूअर का बिना टुकड़ों में कटा हुआ करीब 10 किलोग्राम मांस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें