पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में परमजीत सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गुरमेज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।
12 अगस्त शाम को गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी परमजीत सिंह दवाई लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। डॉ. शरीफ के घर के पास गुरमेज सिंह और उसके रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह व जसपाल सिंह ने रंजिश के चलते उसे घेर लिया। आरोपियों ने पीछे से जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। परमजीत की पीठ के दाहिने हिस्से में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। परमजीत की शिकायत पर पुलिस ने गुरमेज सिंह, भूपेंद्र सिंह और जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूरनपुर सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया हजारा पुलिस ने गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। संवाद