फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर में हाथ फंसने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। मजदूरी करते वक्त क्रेशर में किशोर का हाथ फंसने के बाद अलग हो गया। उसे इलाज के लिए परिवार वाले सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने क्रेशर के दोनों मुनीमों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के नाद गांव निवासी इतवारी लाल ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र शिवम कक्षा आठ का छात्र था। बुधवार को एक रिश्तेदार का निधन होने पर परिवार के साथ वह गांव में ही गए हुए थे। घर पर बेटा शिवम रुका हुआ था। गांव के ही मुनीम राजीव और नंदलाल इस बीच रात को घर पहुंचे। बेटे को मजदूरी का लालच देकर क्रेशर पर काम कराने के लिए साथ ले गए। वहां काम करते वक्त बेटे का बायां हाथ क्रेशर में फंसकर अलग हो गया। इसकी सूचना क्रेशर पर काम करने वाले अन्य मजदूरों से मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। वहां लहूलुहान हालत में बेटा पड़ा मिला। उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्रेशर के दो मुनीमों की लापरवाही से हादसे का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पहले सीएचसी पहुंचकर परिवार से जानकारी जुटाई। फिर घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें