फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार बुजुर्ग समेत तीन मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा पूरनपुर में माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जबकि दूसरा गजरौला क्षेत्र के बिनौर चौराहे के पास हुआ। मृतक बाइकों पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी देवस्वरूप ने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा आकाश राठौर बीसलपुर रोड पर स्थित गांव रूपपुर कमालू में टोस्ट बनाने फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसका दोस्त मोहल्ला जोशीटोला निवासी 27 वर्षीय अर्जुन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा भी वहीं काम करता था। सोमवार को फैक्टरी से काम निपटाने के बाद आकाश अपने दोस्त अर्जुन के साथ बाइक से पूरनपुर गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पूरनपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस के जरिए परिवार को सूचना मिली। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरा हादसा मंगलवार को गजरौला थाना में हुआ। गांव बिनौर गांव निवासी जसविंदर कौर ने बताया कि उनके पति 60 वर्षीय केवल सिंह वैशाखी पर्व को लेकर दोपहर 12 बजे गांव के बाहर असम हाईवे पर स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद बाइक से वापस घर आ रहे थे। बिनौर चौराहा के पास पहुंचते ही पूरनपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सूचना परिवार और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों से चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गजरौला मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें