फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरियाकलां (पीलीभीत)। बाइक से उतरकर सड़क किनारे खड़ी युवती समेत दो महिलाओं को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत मौके पर हो गई। इस हादसे में महिला का पति बाइक गिरकर घायल हो गया। तीनों रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। चालक हेलमेट हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मरौरी गांव निवासी वेदपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे वह पत्नी फूलमती (40) और उन्हीं के गांव में ही रहने वाली रिश्तेदार ममता देवी (19) के साथ दियोरियाकलां कस्बा दावत में गए थे। दावत खाने के बाद वहां से अपराह्न साढ़े तीन बजे बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। उनके कुछ रिश्तेदार पीछे दूसरे वाहनों से आ रहे थे। उनका इंतजार करने के लिए वेदपाल कटैया पुल नहर के पास बाइक रोककर खड़े हो गए। वेदपाल की पत्नी फूलमती और ममता सड़क किनारे खड़ी थीं। जबकि वेदपाल बाइक पर बैठे थे। तभी तेजी से आई ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने फूलमती और ममता को टक्कर मार दी। वेदपाल खुद को बचाने के चक्कर में बाइक समेत कच्चे रास्ते पर गिर गए। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से फूलूमती की मौके पर मौत हो गई, जबकि ममता और वेदपाल घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दोनों को बिलसंडा सीएचसी भिजवा। वहां डॉक्टरों ने ममता को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। वेदपाल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें