दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : PILIBHIT
परेवा वैश्य। बाइक सवार युवक को अमखड़िया गांव के पास कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य निवासी 20 वर्षीय शहरोज पुत्र नवी शेर खां मंगलवार सुबह किसी काम से शहर गए थे। काम निपटाकर दोपहर तीन बजे वह बाइक से लौट रहे थे। निसरा-परेवा मोड़ पर अमखड़िया गांव के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। कार सवार मौके से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जहानाबाद सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार वालों को देकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक शहरोज का फाइल फोटो- फोटो : PILIBHIT