पूरनपुर। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने कई गांवों में छापा मारकर बिजली चोरी करने वालों पर सख्ती की। इस दौरान 34 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बकाएदारी पर 150 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। सितंबर माह से चल रहे अभियान में अब तक चार हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
नगर के फीडर नंबर तीन, चार, लुकटिहाई, कसगंजा, सबलपुर, पिपरिया दुलई, बंजदिया, रुद्रपुर, शेरपुरकलां सहित डिविजन में 15 फीडरों में बिजली की खपत अधिक है। खपत के अनुसार विभाग को राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करते पकड़े गए 34 बिजली चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दस हजार रुपये से अधिक बकाया पर 150 कनेक्शन काटे गए। अभियान में अब तक चार हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटे जा चुके हैं। 2200 बिजली चोरी के मामले पकड़े जाने पर बिजली चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संवाद