फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुवायां के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से पुवायां के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना देने के बाद शव जिला अस्पताल मोर्चरी में भिजवा दिया। युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के पुवायां कस्बे के मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय ऋषभ सिंह रविवार को बाइक से पूरनपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर में अपने मौसा सुधीर सिंह के घर जा रहा था। तभी पूरनपुर की ओर से आते समय असम हाईवे स्थित मोहनपुर चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। जानकारी के अनुसार, ऋषभ के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। एक बहन की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें