फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी 35 वर्षीय मुस्तका अहमद शुक्रवार देर शाम बाइक से घाटमपुर से लौट रहे थे। पूरनपुर-मैंगलगंज हाईवे पर डिग्री कॉलेेज के पास बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई।
दूसरे हादसे में देर रात थाना क्षेत्र के मदहखास गांव निवासी 18 वर्षीय वीरपाल को शहर से बाइक से वापस अपने घर आते समय पूरनपुर हाईवे पर गांव के मोड़ पर भूसी वाले ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। पिता रामकुमार की तहरीर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में गजरौला थाना के गांव सुहास निवासी रामदीन और उनका साथी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल एस के सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें