फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने हुई टक्कर में डीसीएम मिनी ट्रक चालक गुड्डू उर्फ जाहिद की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत डीसीएम में सवार तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे असम हाईवे पर गांव मोहनपुर के समीप हुई। खुटार की ओर से आ रहे मिनी ट्रक की पूरनपुर की ओर जा रहे ट्रक से आमने सामने टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक नगर के मोहल्ला चौक निवासी गुड्डू उर्फ जाहिद (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मोहल्ला खानका निवासी मुश्ताक (33), ट्रक पर सवार बीसलपुर के गांव परसिया निवासी संजीव पाठक (30) और उसी गांव का प्रदीप (28) घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में संजीव पाठक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसएसआई संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि डीसीएम मिनी ट्रक के चालक का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें