फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत कराने आए दो पक्ष एसडीएम कोर्ट के बाहर भिड़े, बीचबचाव को आए पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मुचलका पाबंद कार्रवाई में जमानत कराने आए दोनों पक्ष एसडीएम कोर्ट के बाहर झगड़ गए। पुलिस उनको पकड़कर कोतवाली ले गई तो वहां भी मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने रोकने पर पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने इनमें चार को पकड़कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम ने इनको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घुंघचाई चौकी निवासी युवती ने एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ समय बाद युवती अपने घर लौट आई। वह मायके में रहती रही। युवती की दूसरी जगह शादी कर दी गई थी। दोनों पक्षों में इस पर विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों पर मुचलका पाबंद कार्रवाई की थी। शनिवार को दोनों पक्ष जमानत कराने पहुंचे। एसडीएम कोर्ट के बाहर उनका आमना-सामना होते ही कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। युवती ने मां के साथ कोतवाली में जाकर सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर आ गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। यहां भी दोनों का झगड़ा जारी रहा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवती पक्ष ने पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने युवती के पहले पति, देवर के अलावा दूसरे पति और पिता को पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान कर एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें