फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल ई-रिक्शा चालक ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देवीपुरा गांव के पास बेकाबू कार की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या दो हो गई है। बाइक सवार सीमेंट व्यापारी के बाद अब ई-रिक्शा चालक ने भी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल की हालत नाजुक होने पर बरेली भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात माधोटांडा रोड पर देवीपुरा गांव के पास हुआ था। बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद सवारियों से भरे ई-रिक्शा में घुस गई थी। हादसे में बाइक सवार कल्यानपुर नौगवां निवासी सीमेंट व्यापारी 28 वर्षीय हरीश वर्मा की मौत हो गई थी। इधर, देर रात इलाज के दौरान घायल ई-रिक्शा चालक ग्राम संतोषपुरा निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। घायल लीलाधर को जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद बरेली भर्ती कराया गया है। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी है। ई-रिक्शा चालक नरेंद्र की मौत के बाद पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीण गमगीन परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मृतक के 17 वर्षीय पुत्री कोमल और 14 वर्षीय पुत्र अरुण हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई के निर्देश गजरौला पुलिस को दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें