फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जेदारों को सूचीबद्ध कर पालिका प्रशासन ने दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अपने 320 भूखंडों पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले दबंगों की सूची बना ली है। साथ ही सभी को नोटिस भेजकर 15 दिन में स्वामित्व संबंधी प्रमाण दिखाने को कहा है। स्वामित्व साबित न कर पाने पर मकान ढहाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ईओ वंदना शर्मा ने बताया कि वर्ष 1984 से 2000 तक नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते पालिका के 320 बेशकीमती भूखंडों पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। इन भूखंडों पर पक्के मकान बना लिए गए हैं, लेकिन किसी भी अधिशासी अधिकारी ने न तो निर्माण रोकने की कोशिश की और न ही किसी कब्जेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
ईओ वंदना शर्मा ने मामला संज्ञान में आने पर आराजी प्रभारी जकील अहमद से अवैध कब्जेदारों की सूची बनवाई। ईओ ने बताया कि सभी को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर नगर पालिका परिषद कार्यालय में आकर भूखंडों के स्वामित्व संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा गया है। यदि 15 दिन के भीतर इन लोगों ने स्वामित्व संबंधी अभिलेख नहंी दिखाए तो जेसीबी से मकान ढहाकर जमीन पर कब्जा ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें