फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के एसी सभागार का मेनका ने किया लोकार्पण

Sun, 10 Jul 2016 10:42 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
menka
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने नगर पालिका परिषद के नवनिर्मित वातानुकूलित सभागार के शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया। बाद में नगर मेें संजय गांधी पार्क का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी बांटे। इसके अलावा आधा दर्जन गांवों में सभाएं कर केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सिलेंडर की आग से दो दिन पहले झुलसे पुजारी दंपति की पुत्रियों ने सहायता की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने तहसीलदार को बुलाकर उन्हें सहायता दिलाने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने केंद्रीय मंत्री को नगर पालिका परिषद की शुरू होने जा रही ऑनलाइन सेवा की जानकारी दी। इस पर उन्होंने चेयरमैन के कार्यों की प्रशंसा की। पार्क के उद्घाटन के दौरान उन्होंने वहां पौधरोपण कराने, सीटों को बदलवाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने पार्क में पौधरोपण भी किया। नगर के एक स्थान पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे। पूर्व विधायक हरिश्चंद्र खंडेलवाल, ठाकुरद्वारा मंदिर के अध्यक्ष शिवदर्शन लाल वर्मा, गांव पिपरिया दुलई में पूर्व प्रधान सुरजीत  सिंह मुन्ना, गांव फत्तेपुर में अजय दीक्षित के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। गांव महुआ गुंदे, कुर्रैया, महादेव, सुल्तानपुर, मुरादपुर, जोगराजपुर में सभाएं कर केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। नगर पालिका में एसी सभागार के लोकार्पण के दौरान नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, शैलेंद्र गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, चंद्रसेन वर्मा, हर्ष गुप्ता, सचिन वर्मा, रामचंद्र्र, विमला सक्सेना, नदीम अंसारी, प्रदीप शुक्ला, इकरार अहमद, कुवंर धर्मेंद्र सिंह, बाबूराम पासवान, राजू आचार्य, एमआर मलिक, ब्रजमोहन, सुरेश आजाद, संजीव वर्मा, विजय जयसवाल, रेखा परिहार, प्रमोद अग्रवाल, अश्वनी, लक्ष्मन प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें