फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी बसों को राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 16 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने इन बसों को रोडवेज का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पूरनपुर एवं पीलीभीत से दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने शताब्दी एक्सप्रेस सेवा नाम से अनुबंधित बसों की सेवा प्रारंभ की है। इसके लिए चार एसी बसें लगाई गई हैं। मंगलवार को रोडवेज बस स्टेंड पर राज्यमंत्री ने बस स्वामी ललित गुप्ता की ओर से बसों की ेचाबी और इसकी प्रतीक चिन्ह चालकों को सौंपकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को दिल्ली अब दूर नहीं लगेगी। विधायक हेमराज वर्मा ने भी बसों के संचालन से जनता को लाभ मिलने की बात कही। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया एससी सेवा होने के बाद भी इसका किराया काफी कम है जिससे आम यात्री भी इसका लाभ ले सकते हैं। यह बसें प्रतिदिन पूरनपुर व पीलीभीत से दिल्ली रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दिल्ली से पीलीभीत व पूरनपुी की ओर चलेंगी। पीलीभीत से दिल्ली पहुंचने के लिए इन बसों को सात घंटे में पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। इस मौके पर विधायक पीतमराम, अलोक गोयल, एलसी गोयल, कमाल सिंह, एआरटीओ राजेश कर्दम, अनिल महेंद्रू, राजेश अग्रवाल, देवेंद्र सिंह छाबड़ा, नीरज गंगवार, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, राजीव त्रिपाठी, अरविंद कुमार गुप्ता, वसीम खान, मोहम्मद वसीम, मानिक मित्तल, अमित अग्रवाल, फहीम, संदीप पुरी, बबलू चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें