जिले में इस बार इंटरमीडिएट पास विद्यार्थियों की संख्या डिग्री कॉलेज की सीटों के सापेक्ष अधिक होने पर कई विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में एडमिशन ले लिए। मामला क्रास चेकिंग के दौरान पकड़ में आया। इसमें उपाधि महाविद्यालय के सामान्य वर्ग के चार विद्यार्थी व अनुसूचित जाति के 14 विद्यार्थियों द्वारा एक अधिक कॉलेजों में प्रवेश लेना पाया गया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 18 विद्यार्थियों द्वारा एक से अधिक कॉलेजों में प्रवेश लेना पाया गया है। अब ऐसे विद्यार्थी तत्काल अन्य कॉलेजों में प्रवेश निरस्त करा लें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।