फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानसून की दस्तक के बाद फीका पड़ा एसी-कूलर का कारोबार

विज्ञापन
बाजार में एक दुकान के बाहर रखे एसी-कूलर। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मानसून सक्रिय होने और लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना होते ही कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री बाजार में हल्के-हल्के थमने लगी है। मई,जून में भीषण गर्मी के दौरान जहां दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं जुलाई की शुरुआत से ही दुकानों से मुश्किलें से ही एसी-कूलर बिक पा रहे हैं। सीजन का कारोबार इस बार समय से पहले कम होने से व्यापारियों में भी मायूसी है।
विज्ञापन


जिले में 1 जुलाई से मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है। तापमान में कमी आने से लोग नए कूलर, एसी खरीदने की बजाय मौजूदा उपकरणों से ही काम चला रहे हैं, जिससे कारोबारियों की बिक्री प्रभावित हुई है। शहर के चावला चौराहे, लक्ष्मी टॉकीज सहित आसपास बिकने वाले कूलर-एसी कारोबारियों का कहना है कि जिले में जब से बारिश शुरू हो हुई है मौसम में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक गिरा है। ऐसे में जहां मई-जून में 2-3 एसी नियमित बिक रहे थे। अब मुश्किल से ही कोई ग्राहक एसी खरीद रहा है, जबकि 10-15 बिकने वाले कूलर भी अब सिर्फ 3-4 ही रह गए है।
व्यापारियों ने बताया बीते वर्षो में जुलाई के अंत तक गर्मी में कूलर आदि की बिक्री हो जाती थी, लेकिन सीजन का कारोबार मानसून तेज होने के चलते हल्का हो गया है। व्यापारियों ने मानसून के बीच उमस भरी गर्मी में व्यापार थोड़ा ठीक होने क आसार भी जताया है। संवाद
विज्ञापन


-
कारोबारियों में अब भी उम्मीद
अब कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। मानसून की तेजी देखते हुए एसी-कूलर की काफी डिमांड घट गई है। हालांकि उमस वाली गर्मी में एसी बिकने की थोड़ी संभावना रहती है। - साहिल
विज्ञापन



एसी कूलर की डिमांड अब कम हो गई है, लेकिन अभी गर्मी बनी हुई है। उमस वाली गर्मी में फिर से कारोबार बढ़ सकता है। - आशिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें