फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने लगाया नकल का आरोप, हंगामा

Tue, 03 Mar 2015 10:59 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। ज्ञापन सौंपकर नकल कराने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों 86 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। आरोप है कि परीक्षा केंद्रों पर साठगांठ के चलते नकल कराई जा रही है। मंगलवार को तमाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस को संबोधित ज्ञापन सचल दल प्रभारी श्यामा कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल कराई जा रही है। इससे होनहार विद्यार्थियों का शोषण और नकलचियों को बढ़ावा मिल रहा है। ज्ञापन में सामूहिक नकल कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर नकलविहीन परीक्षा कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार, जिला संयोजक सचिन यादव, आकाश राठौर, अमृतपाल, लोकेंद्रनाथ मिश्रा, संचित, राजेंद्र मेहरा, ज्ञानी अग्रवाल, नगरमंत्री जीतू सूर्या, उपेंद्र, घनेंद्र, मानु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें